Hanuman Chalisa

उन्नाव मामले में SHO समेत 7 अन्य पुलिसकर्मी निलंबित

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (00:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाकर मारने की घटना को लेकर उन्नाव के एसपी ने बिहार थाना में कार्यरत पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई की है और उन्नाव के एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के लिए उन्नाव के बिहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय त्रिपाठी और 6 अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर ने पुलिस पर कार्रवाई करते हुए उन्नाव के बिहार थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को सस्पेंड किया और उनके साथ दारोगा अरविन्द सिंह रघुवंशी व दारोगा श्रीराम तिवारी को निलंबित किया है और साथ ही पुलिस के बीट आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी मनोज, आरक्षी अब्दुल वसीम के साथ आरक्षी संदीप कुमार को कार्य के प्रति लापरवाही, अपराध नियंत्रण/ अभियोगों से संबंधित घटनाओं के प्रति शिथिलता व स्वैच्छाचारिता को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

उन्नाव घटना को लेकर पुलिस विभाग पर यह पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि उन्नाव के थाना बिहार के अंतर्गत एक गांव के रहने वाले शिवम और शुभम ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। जिसका मुकदमा रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

जिसको लेकर आरोपियों ने पीड़िता को रोककर पहले मारपीट की और फिर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया, जब तक पीड़िता अस्पताल पहुंचती तब तक काफी हद तक  वह जल चुकी थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसको लेकर आनन-फानन में लखनऊ से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख