dharma sangrah
✕

बिहार : कोर्ट परिसर में विचाराधीन कैदी की हत्या, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को दबोचा

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (22:11 IST)
Murder of undertrial prisoner : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पेशी के लिए लाए गए एक विचाराधीन की 2 अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कैदी को अदालत में पेशी के लिए बेऊर जेल से लाया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया तथा उनके पास से हथियार बरामद कर लिए हैं।
 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विचाराधीन कैदी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है जिसे अदालत में पेशी के लिए बेऊर जेल से लाया गया था। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि अभिषेक को पेशी के लिए न्यायालय में लाने वाले सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया तथा उनके पास से दोनों हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात में शामिल इन दोनों में से एक गोलीबारी के दौरान पांव में गोली लगने से जख्मी हो गया और उसका अब इलाज कराया जा रहा है। मिश्र ने बताया कि दोनों अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वे मुजफ्फरपुर से आए थे।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हत्या कि इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया, इस बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। उनका कहना था कि न्यायालय परिसर में कैसे ये लोग हथियार लेकर पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख