Daily Horoscope
✕

Bhagalpur Bridge collapse : CM नीतीश कुमार का ड्रीम पु‍ल भरभराकर गंगा नदी में गिरा, 1711 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (22:16 IST)
Bhagalpur Bridge collapse News : बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। ये पुल गंगा नदी पर बन रहा था। खबरों के मुताबिक पुल गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है। अगवानी घाट पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
<

भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 1750 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल। 'बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर, नीतीश कुमार इस्तीफे दें'।#Bhagalpur #BiharNews #BhagalpuBridgeCollapsed pic.twitter.com/F0NIJFlEPn

— Animesh Baital (@AniBaital91) June 4, 2023 >
खगड़िया के अगवानी से सुल्तानगंज तक लगभग 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबा यह पुल एसपी सिंगला कंपनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले अगवानी पुल के तीन पाए ध्वस्त हो गए हैं। 
 
खबरों के मुताबिक 1711 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही है। खबरों के मुताबिक पुल का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने से कहा कि हां, मुझे सूचना मिली है कि अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के 4-5 खंभे गिर गए हैं। प्रशासन संबंधित विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को मामले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख