ganesh chaturthi

उमा भारती का बड़ा बयान, राम मंदिर बनने के लिए स्वर्णिम युग

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (21:14 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के लिए यह स्वर्णिम युग है। देश की करोड़ों जनता का आस्था का केन्द्र है राम मंदिर और इसी को देखते हुए हर संभव प्रयास किया जाएगा कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर बने।
 
राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या संसद में इस पर विधेयक लाया जाएगा तो पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा कि समय बताएगा कि कैसे मंदिर का निर्माण कराना है। लेकिन यह सच है कि हर हाल में मंदिर बनेगा और विपक्ष भी चाहता है कि मंदिर बने पर वह राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रहा है।
 
उसके बाद कानपुर के बिठूर में स्वच्छता सम्मेलन संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने में हमें आपका भी सहयोग चाहिए और इसमें इसमें सरकार तो गंगा को निर्मल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है लेकिन जनसहभागिता बहुत जरूरी है। लोगों को चाहिए कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए जिस प्रकार से अपनी बेटी के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं ठीक वैसे ही गंगा के लिए बेटी जैसी जिम्मेदारी निभाएं।
 
उन्होंने कहा कि नदी और नारी एक समान है और दोनों को सुरक्षा की जरूरत है। हालांकि हम लोग गंगा को मां का दर्जा देते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं पर उसका ख्याल नहीं रखते। जिस प्रकार घर में बेटी का जन्म होता है तो पिता उसके जन्म के साथ उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी तक बराबर चिंतित रहता है ठीक उसी प्रकार हमें गंगा को लेकर चिंतित होना चाहिए।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख