Hanuman Chalisa

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए सरकार

Updated: रविवार, 16 जून 2019 (14:39 IST)
अयोध्या (उप्र)। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए। उद्धव ने यहां अपने बेटे आदित्य और शिवसेना सांसदों के साथ रामलला की पूजा-अर्चना की।
 
ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करना होगा। सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। शिवसेना के 18 सांसद सदन में जाने के पहले रामलला का दर्शन कर नई पारी की शुरुआत करेंगे।
 
ठाकरे ने कहा कि हमारा तो यहां बार-बार आने का दिल करता है लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि हम मतलब तथा काम निकालने के लिए यहां आते हैं। लोग कहते थे कि आप दोबारा अयोध्या आएंगे। इस बार मैं फिर अयोध्या आया हूं और यहां बार-बार आने का दिल करता है।
 
उद्धव के रामलला के दर्शन के समय कार्यकर्ता 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे। अयोध्या में शिवसेना के सांसदों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उद्धव का स्वागत किया। शिवसेना प्रमुख पत्नी और बेटे के साथ विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे। हवाई पट्टी पर अयोध्या प्रशासन के साथ शिवसेना के नेताओं ने उनका स्वागत किया। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

अगला लेख