shradh paksha
✕

चुनाव से पहले NCP को बड़ा झटका, शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले भाजपा में शामिल

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (11:06 IST)
नई दिल्ली। राकांपा के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे। चुनाव से पहले उदयन राजे का भाजपा में शामिल होना एनसीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह एनसीपी के टिकट पर सतारा से सांसद चुने गए थे। 
 
शाह ने कहा कि कठिन समय में स्वदेश और स्वधर्म के लिए बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू करने और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे जी आज भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनयन राजे का पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता 2014 से ही मोदी जी के साथ मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर आएगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
 
राजे का स्वागत करते हुए शाह ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि नैतिकता के आधार पर भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। विधानसभा चुनाव में हमें पूरा जनसमर्थन मिलेगा तथा इस लक्ष्य में उदयन राजे काफी सहायक होंगे।
 
उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही हम छत्रपति महाराज से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं। अब उनके परिवार के सदस्य के पार्टी में शामिल होने से हम आनंदित हैं।
 
इससे पहले सतारा से सांसद उदयनराजे भोसले ने शनिवार को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख