Hanuman Chalisa

Tripura Violence : आगजनी के बाद 300 ग्रामीण अब तक नहीं लौटे घर, 110 KM दूर राहत शिविरों में ली शरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जुलाई 2024 (18:28 IST)
Tripura violence case : त्रिपुरा के धलाई जिले में 2 गुटों के बीच झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की मौत के बाद हुई आगजनी के कारण भागे करीब 300 ग्रामीण अब तक अपने घर नहीं लौटे हैं। ग्रामीणों ने 12 जुलाई से ही राज्य की राजधानी अगरतला से करीब 110 किलोमीटर दूर राहत शिविरों में शरण ले रखी है।
ALSO READ: भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने पर त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंडाट्विजा गांव में आगजनी से प्रभावित ग्रामीणों ने 12 जुलाई से ही राज्य की राजधानी अगरतला से करीब 110 किलोमीटर दूर राहत शिविरों में शरण ले रखी है। उन्होंने बताया कि धलाई जिले के जिलाधिकारी साजू वाहिद ने रविवार को प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा एवं मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
 
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) चंद्रजॉय रियांग ने बताया, हमलावरों द्वारा कम से कम 40 घरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया और करीब 30 दुकानों में लूटपाट की गई। प्रभावित परिवार इस समय गंडाट्विजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं।
 
अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती : उन्होंने बताया कि 12 जुलाई की रात हुई हिंसा में चार मोटरसाइकल को भी आग के हवाले कर दिया गया। गंडाट्विजा में हालात में सुधार हुआ है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि आगजनी से प्रभावित करीब 80 परिवारों को मुआवजा देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
ALSO READ: त्रिपुरा की चुनावी सभा में BJP और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर क्या बोले अमित शाह
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम स्थानीय समिति के सदस्यों से बातचीत कर रही है ताकि बाजार को दोबारा खोला जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, सात जुलाई को स्थानीय बाजार में दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण ग्रामीणों पर हमला किया गया।
 
4 लोग गिरफ्तार : घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र परमेश्वर रियांग का अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, जिसकी 12 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख