sundarkand

1 रखूं या 4 बीवी तुझे क्या, 3 तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (14:34 IST)
अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के शहर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी का पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया और पति ने मारपीट कर घर से यह कहकर निकाल दिया कि एक रखूं या चार तुझे क्या? 
 
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बटवाल मोहल्ला निवासी एक महिला का निकाह 10 साल पहले शहर निवासी नियाज के साथ हुआ था। महिला का कहना है बीते कुछ दिन से उसका पति घर पर रात में देर से आता था।
 
पता चला कि उसके शौहर के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला ने शौहर के अवैध संबंधों का विरोध किया तो यह सुनकर शौहर गुस्से से भड़क गया। गाली गलौच करते हुए बोला कि मैं एक पत्नी रखूं या चार तुझे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। 
 
पति ने एक अक्टूबर की रात 9 बजे पत्नी को तीन तलाक बोलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और साथ हुई घटना परिजनों को बताई।
 
महिला ने कल गुरुवार को शौहर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी को तीन तलाक बोलने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख