Hanuman Chalisa
✕

आखिर किसका फोन था, योगी ने बीच में ही रोक दिया 'महत्वपूर्ण' कार्यक्रम

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (14:27 IST)
लखनऊ। कारपोरेट ट्रेन तेजस के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बीच ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसी का फोन आ गया था, जिसके कारण उन्हें अपना कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
 
उद्‍घाटन के पहले योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम को संबोधित करना था, इसी बीच किसी का फोन आ गया। अधिकारी ने मुख्यमंत्री के कान में कुछ कहा और सीधे फोन पकड़ा दिया। मुख्यमंत्री मंच से उतरे और फोन पर लगातार 5 मिनट से ज्यादा तक बात करते रहे।
 
इसे देखते ही अधिकारियों में कानाफूसी शुरू हो गई और कयास लगाए जाने लगे कि आखिर फोन किसका था। कुछ लोग कह रहे थे कि फोन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का था तो कुछ लोगों का कहना था कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह का।
 
उल्लेखनीय है कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस देश की पहली कारपोरेट यात्री ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को रफ्तार भरते देखने की गवाह नवाब नगरी बनी, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया।
 
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित ट्रेन कानपुर और गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का नियमित संचालन 6 अक्टूबर से होगा। योगी ने ट्रेन का निरीक्षण करने के साथ पहले सफर के साक्षी खुशकिस्मत यात्रियों से बात भी की। पहले दिन के सफर में ट्रेन में 400 यात्री सवार थे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख