ramcharitmanas
✕

बीवी से रोटी जल गई तो शौहर ने कहा तलाक.. तलाक..तलाक...

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (20:36 IST)
बांदा (यूपी)। महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के पहरेथा गांव में एक मुस्लिम युवक ने सिर्फ रोटी जल जाने पर अपनी बीवी को ‘तीन तलाक’ बोलकर घर से निकाल दिया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक बंशराज यादव ने सोमवार को बताया कि पहरेथा गांव की 24 साल की मुस्लिम युवती ने उनके पास आकर शिकायत की कि रोटी जल जाने की वजह से पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया है। महिला ने इस बात का शिकायती पत्र दिया है। 
 
इस मामले में घरेलू हिंसा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश थाने की पुलिस को दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र के अनुसार करहरा गांव की रजिया का निकाह पहरेथा गांव के निहाल खां के साथ 4 जुलाई 2017 को हुआ था। 
 
रजिया ने आरोप लगाया कि पति के तलाक देने और घर से निकाले जाने की शिकायत लेकर वह पहले थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया था। इसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक से मिली।
 
उसने यह भी आरोप लगाया कि तलाक देने से तीन दिन पहले उसके पति ने जलती सिगरेट से उसके शरीर के कई हिस्सों को जलाया भी था।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

अगला लेख