Hanuman Chalisa

तृणमूल ने कांग्रेस से सबंग सीट छीनी

रविवार, 24 दिसंबर 2017 (18:48 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबंग सीट छीन ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी की उम्मीदवार गीता रानी भूइयां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा की रीता मंडल को 64,000 से भी अधिक मतों से हराया। तृणमूल उम्मीदवार को 1,06,179 जबकि रीता को 41,987 वोट हासिल हुए।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक वोट हासिल किए। भगवा पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य को 37,476 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव भौमिक को 18,060 मतों से संतोष करना पड़ा।
 
पश्चिम मिदनापुर जिले के जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने इस बात की जानकारी दी। पूर्व कांग्रेस विधायक मानस भूइयां के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वे अब तृणमूल की तरफ से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल कांग्रेस ने भूइयां की पत्नी गीता को उम्मीदवार बनाया था जिन्होंने अपने पति से भी अधिक अंतर पर जीत दर्ज की। (भाषा)

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख