कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फुट की ऊंचाई से गिरा, महिला पायलट घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा
उत्तरप्रदेश के कासगंज में सोमवार दोपहर 3.30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। संतुलन बिगड़ने के वक्त विमान करीब 50 फुट ऊपर था। इसके बाद विमान हाईटेशन तारों में उलझकर नीचे गिर गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ से ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल पायलट को अपने साथ अलीगढ़ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पहुंच गई। वहीं, एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई हैं। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। Edited by : Sudhir Sharma (फाइल फोटो)
