1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. champawat-gets-mri-machine-under-csr-by-cm-dhami
Last Modified: देहरादून , सोमवार, 29 जून 2026 (14:38 IST)

चंपावत में CSR के अंतर्गत MRI मशीन का लोकार्पण

Dhami
Uttarakhand Healthcare Upgrade: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए CSR के अंतर्गत ICICI फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक MRI मशीन का लोकार्पण किया। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और समय पर जांच की सुविधा मिलेगी।
 
मुख्यमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जनपद में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा 11.71 करोड़ रुपए की लागत से डायग्नोस्टिक विंग, ऑपरेशन थिएटर एवं पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और सशक्त होंगी।
इस दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

टपकेश्वर महादेव एक पावन स्थल

एक अन्य पोस्ट में मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा- देहरादून में स्थित भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। प्राकृतिक गुफा में स्थापित शिवलिंग पर निरंतर टपकती जलधारा इस पावन स्थल की विशिष्ट पहचान है। देहरादून आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन कर इसकी दिव्यता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव अवश्य करें।
Edited by: Vrijendra singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें