ramcharitmanas

बिहार में ट्रेन हादसा, 17 बोगियां पटरी से उतरीं, 3 डिब्बे नदी में गिरे, कई ट्रेन डायवर्ट

Updated: रविवार, 28 दिसंबर 2025 (10:55 IST)
बिहार के जमुई जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ। मीडिया खबरों के मुताबिक  शनिवार की देर रात हावड़ा-किऊल रेलखंड पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में मालगाड़ी पलट गई। इसके कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। मीडिया खबरों के मुताबिक  मालगाड़ी की बोगी टेलवा बाजार के पास बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास पहुंचते ही डीरेल होने लगी।
ALSO READ: Pakistan : 11 एयरबेस नष्ट, 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत, बंकरों में छुपी सेना, कैसे भारतीय मिसाइलों और ड्रोन हमलों से पाकिस्तान में मची थी तबाही
मीडिया खबरों के मुताबिक सीमेंट से लदी मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतर गईं, 3 बोगियां नदी में गिर गईं, 2 बोगियां पलट गईं और 12 बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गईं। हादसे की सूचना पर रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक मालगाड़ी में सीमेंट लोडेड था। वह आसनसोल से झाझा की तरफ जा रही थी, तभी शनिवार की रात करीब 11.40 बजे अचानक डीरेल हो गई और पलट गई। 
 
इस वजह से काफी देर तक अप और डाउन दोनों ही लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों की टीम, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। Edited by : Sudhir Sharma प्रतीकात्मक चित्र
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख