• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Toxic jellyfish spotted at Mumbai beaches
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 1 अगस्त 2018 (09:13 IST)

मुंबई के तटों पर जहरीली जेलीफिश, काटकर बहरा कर सकती है यह खतरनाक मछली

मुंबई के तटों पर जहरीली जेलीफिश, काटकर बहरा कर सकती है यह खतरनाक मछली - Toxic jellyfish spotted at Mumbai beaches
मुंबई। महाराष्ट्र के गिरगौम और जुहू तटों पर जहरीली जेलीफिश देखी गई। इस पर, सरकार ने परामर्श जारी कर लोगों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की। 
 
मत्स्य पालन विभाग के राज्य आयुक्त अरूण विधाले ने कहा कि जेलीफिश समंदर की लहरों के साथ बह रही है।
 
उन्होंने कहा कि जेलीफिश व्यक्ति के संपर्क में आने पर उसे काट लेती हैं। इससे दर्द होता है और शरीर का वह हिस्सा लाल हो जाता है। इससे बहरापन हो सकता है या शरीर का वह हिस्सा सुन भी हो सकता है, जहां यह मछली काटती है।
 
इससे राहत के लिए व्यक्ति को प्रभावित हिस्से पर सिरका या गर्म पानी डाल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्द रहने पर व्यक्ति को मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। 
ये भी पढ़ें
मुंबई में फिर तेज हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, आज से जेल भरो आंदोलन