Hanuman Chalisa
✕

टमाटर हुआ 'लाल', 3 से 4 गुना महंगी हुई रसोई की रंगत

Updated: मंगलवार, 27 जून 2023 (13:31 IST)
tomatoes become expensive: बारिश शुरू होने के बाद यूं तो सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं, लेकिन रसोई की रंगत टमाटर के दाम आसमान को छू रहे हैं। जो टमाटर कुछ समय पहले 20 से 30 रुपए किलो बिक रहा था, अब उसी टमाटर के दाम 80 से 100 रुपए पहुंच गए हैं। 
 
न सिर्फ इंदौर बल्कि राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्य प्रदेश) उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में भी टमाटर लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। भिंडी, गिलकी (तोरई), लौकी आदि सब्जियां के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।
 
दरअसल, बढ़े हुए भावों का सबसे बड़ा कारण बारिश के चलते आवक का कम होना बताया जा रहा है। साथ बारिश के कारण सब्जियां जल्दी खराब भी हो जाती हैं। चूंकि बढ़े शहरों में मांग की तुलना में स्थानीय आवक कम होती है, ऐसे में व्यापारियों को दूसरे राज्यों से माल मंगाना पड़ता है। 
 
इंदौर के सब्जी विक्रेता बलराम मौर्य ने बताया कि शहर में टमाटर राजस्थान और महाराष्ट्र से आता है। बारिश के चलते वहां से पर्याप्त मात्रा में आवक नहीं हो रही है। स्थानीय स्तर पर आवक सीमित होती है, साथ ही बारिश के कारण टमाटर खराब भी हो जाता है। इसलिए टमाटर के दामों में अचानक उछाल आया है। 
 
मौर्य ने बताया कि टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। हालांकि जिस तेजी से टमाटर के दाम बढ़े हैं उतनी तेजी से दूसरी सब्जियों के दाम नहीं बढ़े हैं। आलू-प्याज के दामों में कोई अंतर नहीं आया क्योंकि इन्हें स्टोर करके रखा जा सकता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख