sundarkand

तृणमूल विधायक की हत्या, CID ने भाजपा सांसद से की पूछताछ

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (13:36 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या की जांच के संबंध में राणाघाट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता से शहर में स्थित सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में शनिवार को करीब चार घंटे कर पूछताछ की गई।
 
कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने जनवरी में सरकार की गिरफ्तारी पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत की सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें विश्वास की हत्या मामले की जांच में सीआईडी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था।
 
गौरतलब है कि सत्यजीत विश्वास पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। पिछले साल फरवरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
विश्वास के परिवार ने भाजपा नेताओं मुकुल रॉय और जगन्नाथ सरकार समेत 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।-

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख