Daily Horoscope
✕

सागर जिले में बाघ की दहशत, कर्फ्यू जैसे हालात...

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (16:23 IST)
मध्यप्रदेश के सागर के करीब दो माह से नोरादेही अभयारण्य सीमा में घुस आए बाघ की दहशत से मुहली रेंज के कई गांवों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। बाघ के मौजूदगी से लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि यह बाघ कुछ पालतू पशुओं का शिकार भी कर चुका है साथ ही नोरादेही अभयारण्य में तैनात वन अमला जानकारियां होने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे खामोश बैठा हुआ है। आंखीखेड़ा, मुहली, पटना, खपराखेड़ा, सरखेड़ा, खापा, खंगोरिया, तिंदनी, वादीपुरा, सर्रा समेत दो दर्जन गांवों के निवासी दहशत के साए में जी रहे हैं। 
 
आदमखोर बाघ ने गत दिनों आंखीखेड़ा गांव में तालाब के पास नारायण वासुदेव के भैंसे का शिकार किया था। बाद में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से बाघ को खदेड़ा गया। गांव के किसान खेतों पर पर काम करने समूह में जाने के लिए मजबूर हैं।
 
आंखीखेड़ा गांव के मिडिल और हाई स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए आठ किमी दूर घने जंगल से होते हुए मुहली गांव जाते हैं। डर के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि किसी दूसरे जंगल से भागकर आए शेर के गले में रेडियो कॉलर नहीं होने से वन अमले को निगरानी करने में भी परेशानी हो रही है। दूसरी ओर वन विभाग द्वारा दो माह का लंबा समय बीत जाने के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं करने से भी लोग चिंता में हैं। 
 
हालांकि वन विभाग कर्मचारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है और पल-पल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। ‍साथ ‍ही जिन लोगों के पालतू पशुओं को हानि पहुंची है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जा रही है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख