ramcharitmanas

दिल्ली, हरियाणा में चल रही 'स्पेशल 26' जैसी ठगी का भंडाफोड़, 3 हिरासत में

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (10:08 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तरह लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह में शामिल तीन लोगों ने 100 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को ‘प्रादेशिक सेना’ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर इस ठगी को अंजाम दिया। लेकिन इस बार वह अपने ऐसे ही कारनामे में विफल रहे और दिल्ली में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये दिल्ली और हरियाणा में ठगी का काम करते थे। इन्होंने भुवनेश्वर के एक होटल में फर्जी स्वास्थ्य परीक्षण भी किया और प्रतिभागियों को नकली प्रवेश पत्र भी जारी किए। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ में भी बेरोजगार युवाओं को सीबीआई अधिकारी बनने की नौकरी का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि उसने हरियाणा के महेंद्रगढ़ के 34 वर्षीय बालकिशन, आंध्रप्रदेश के 25 वर्षीय कल्लेपल्ली श्रीनिवास राव और 36 वर्षीय कोट्टापल्ली वेंकट रमण राव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस संबंध में हरियाणा के एक व्यक्ति से 13 अप्रैल को शिकायत मिली थी। गिरफ्तारों के पास से 11 फर्जी प्रवेश पत्र और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख