Daily Horoscope
✕

शराबी नमकीन समझ खा रहा था चूहामार दवा, तबीयत बिगड़ी तो परिजन रह गए हैरान

Updated: शनिवार, 4 जून 2022 (19:48 IST)
मध्य प्रदेश के छतरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी शराब पीने के दौरान नशे में हर पैग के साथ टेस्टी साल्‍ट खाता रहा, लेकिन जब तबियत बिगड़ी तो पता चला कि वह तो जहर यानी चूहामार दवाई थी।

मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है, जहां यह अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें शराबी शराब और नमकीन के साथ जहर चखता रहा और इस दौरान शराब के नशे में उसे पता भी नहीं चला कि वह क्या कर रहा है। जब उसकी तबियत बिगड़ी और बेतहासा उल्टियां होने लगीं तो परिजनों ने देखा तो आवक राह गए, ये महाशय चूहामार जहर को टेस्टी साल्ट समझकर हर पैग नमकीन/ स्नेक्स के साथ चखते रहे।

इतना ही नहीं इन्होंने उस जहर को नमकीन और सलाद में भी डाल लिया था, फिर क्या था जो हालत बिगड़ी तो आफ़त बन गई। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर भागे।

घटना छतरपुर जिले के रामगढ़ की है, जहां का 22 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार (पिता हरि रैकवार) शराब पीने का शौकीन है। जो शराब के साथ नमकीन सलाद में मिलाकर और अलग से चखने में जहर खाता रहा जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है तो वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है।

हालांकि अब वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है। उसने इस घटना के बाद अब से कभी शराब न पीने की कसम खा ली है। साथ ही यह खबर शराब पीने वालों के लिए सतर्क करने और चौंकाने वाली भी है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख