biodatamaker

राम मंदिर पर चंदे को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना

Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (00:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लोगों को ऐसे 'फर्जी तत्वों' के बारे में जागरूक करना चाहिए, जो भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना प्रमुख ठाकरे मंगलवार को पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: प्रोजेक्ट रामलला ने खोले रोजगार के द्वार, खादी को मिली एक नई पहचान
ठाकरे के एक करीबी सहयोगी ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि शिवसेना 22 से 27 फरवरी के बीच राज्यभर के लोगों तक पहुंचने के लिए 'शिव संपर्क' अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ऐसे फर्जी तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। वे अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान को लेकर जाहिरा तौर पर भाजपा पर निशाना साध रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो वे शिवसेना से संपर्क करते हैं और पार्टी तथा लोगों के बीच के इस संबंध को कायम रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए तथा लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाना चाहिए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख