Daily Horoscope
✕

कश्मीर में विदेशी आतंकी का शव मिला, विरोध प्रदर्शन

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (15:17 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को लश्करे-तैयबा के एक विदेशी आतंकवादी का शव बरामद किए जाने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के आह्वान के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन स्थित बोन मोहल्ला को घेर लिया था। इस दौरान वहां आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई। 
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी का शव पाए जाने की पुलिस को सूचना मिली तो ग्रामीणों से शव पुलिस को सौंप देने का अनुरोध किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों के नेतृत्व में आतंकवादी के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है जिन्होंने विरोध का नेतृत्व किया और स्थानीय लोगों को उकसाया।
 
इस बीच हाजिन और आस-पास के इलाकों में सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़क पर दूर-दूर तक कोई यातायात नहीं था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी को दफनाने के बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरु किया गया। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख