ganesh chaturthi

आतंकियों के शवों का अपमान, सैनिकों पर होगी कार्रवाई

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (15:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के शवों के साथ सेना के जवानों द्वारा अपमानजनक व्यवहार किए जाने संबंधी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सेना ने शनिवार को कहा कि जांच के बाद संबंधित जवानों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि सेना ने वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच के बाद संबंधित जवानों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।
 
फेसबुक और व्हाट्सऐप समेत विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर कुछ सैनिकों का एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना की यह प्रतिक्रिया आई है। इस वीडियो में सेना के जवानों को आतंकवादियों के शवों पर चलते और शवों को मुठभेड़ स्थल से घसीटकर लाते दिखाया गया है। 
         
इस विडियो पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और अलगाववादी संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और दोषी जवानों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान निवासी लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख अबू इस्माइल और उसका सहयोगी अबू कासिम मारा गया था। इस्माइल जुलाई में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले में शामिल था। (वार्ता)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख