suvichar

बडगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (08:50 IST)
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में रविवार को एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला भी जख्मी हो गई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और रात में खोज अभियान चलाया।
 
उन्होंने बताया कि घर से भागने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने बाहर निकलकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर एक आतंकी को ढेर कर दिया।
 
अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। आतंकवादी की पहचान और उससे संबद्ध समूह का पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत घायल महिला को अस्पताल ले गई और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को अब भी घेरा हुआ है और तलाश अभियान चलाया जारी है। (भाषा) 

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

बड़ा धमाका! अब यूपी के भाजपा नेता की बेटी ने किया CJP का समर्थन, जानिए कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह?

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी? X बायो बदलते ही इस्तीफे की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

बांग्‍लादेश से निर्वासित लेखिका तस्‍लीमा नसरीन 19 साल बाद लौटीं कोलकाता, क्‍या है कोलकाता आने की वजह?

रील बनाने जूते पहनकर ‘रथ’ पर चढ़ा मुस्लिम युवक, कोर्ट ने दी रोजाना मंदिर सफाई की सजा

धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में लागू हुआ एस्मा, 6 महीने हड़ताल पर रहेगी रोक

अगला लेख