manglik dosh calculator
✕

अमित शाह का पत्र देख भड़के चंद्रबाबू नायडू, कहा...

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (08:33 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजग से तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने का ठीकरा उनके सिर फोड़े जाने पर उनकी आलोचना की और कहा कि यह फैसला पूरी तरह से राज्य के हित में लिया गया और इसके पीछे कोई राजनीतिक सोच नहीं थी।
 
इस संबंध में शाह के आरोपों को खारिज करते हुए नायडू ने भाजपा अध्यक्ष द्वारा उन्हें लिखे गए नौ पन्नों के खत को झूठ का पुलिंदा बताया। यह खत 16 मार्च को नायडू द्वारा भेजे गए उस खत का जवाब है जिसमें उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से तेदपा के अलग होने के कारण विस्तार से बताए थे।
 
आंध्र प्रदेश विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए नायडू ने कहा कि शाह ने जो लिखा है वह झूठ का पुलिंदा और अधूरा सच है। यह न सिर्फ अपमानजनक बल्कि आंध्र प्रदेश के लोगों को भड़काने वाला है। इसमें कोई गरिमा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खत में इस्तेमाल की गई भाषा एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष जैसी नहीं है।
 
तेदेपा अध्यक्ष ने कहा, 'क्या इसमें कोई गरिमा है? खत विसंगतियों और गलतियों से भरा है। इसमें मेरी गलतियां तलाशने के अलावा आंध्र प्रदेश से जुड़े मुद्दों के समाधान के बारे में कोई बात नहीं है।'
 
उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि क्या उसमें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लागू किए जाने की समीक्षा करने और संसद के समक्ष तथ्यों को रखने की हिम्मत है।
 
नायडू ने यह भी पूछा कि जब नरेंद्र मोदी 10-12 साल मुख्यमंत्री थे तो क्या गुजरात सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था? 
 
केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र को नहीं दिए जाने को लेकर की जा रही आलोचना के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'क्या उनमें यह कहने की हिम्मत है? क्या वह ऐसी तस्वीरें दिखा सकते हैं।' (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख