biodatamaker
✕

कर्नाटक में मेंगलुरू में 2 हत्याओं से तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (12:07 IST)
मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरू में पिछले 3 दिन में विभिन्न समुदायों के 2 लोगों की एक के बाद एक हत्या होने की घटनाओं के मद्देनजर शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल के कारण दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूरतकल, बाजपे, मुल्की और पन्नाम्बुर पुलिस थाना क्षेत्रों में स्कूल एवं कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।
 
गौरतलब है कि भाजपा की जिला युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तार (32) की बेल्लारे में उसकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात को हत्या कर दी थी, जबकि 4 अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार रात मोहम्मद फाजिल की हत्या कर दी।
 
कर्नाटक पुलिस ने नेत्तार की हत्या के मामले में गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और फाजिल के हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, फाजिल की शवयात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में यहां लोग शामिल हुए।
 
 
कर्नाटक गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान जारी करके फाजिल की हत्या की निंदा की और कहा कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार शाम को नेत्तार के परिजन से मुलाकात की और संवेदनाएं प्रकट कीं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख