sundarkand
✕

तेलंगाना में करंट लगने से कनाडाई नागरिक की मौत

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (12:53 IST)
भद्रादरी-कोठागुडेम। तेलंगाना के भद्रादरी-कोठागुडेम जिले के लक्ष्मीदेवीपल्ली इलाके में एक इमारत में बिजली के तार की चपेट में आने से एक कनाडाई नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि दो कनाडाई नागरिक सोलोमोन (21) और नाथन जोन (21) थाईलैंड में काम करते थे। ये दोनों सैमुअल राज जोसफ के दोस्त हैं जो यहां एक समुदाय संसाधन केन्द्र चलाता है जिसमें छात्रों को तकनीकी कौशल की जानकारी दी जाती है।
 
जोसफ के बुलावे पर ये दोनों मीडिया और फोटोग्राफी के छात्रों को जानकारी देने के लिए केन्द्र में आए और शुक्रवार शाम जब कॉरिडोर में घूम रहे थे तो सामुदायिक केन्द्र के पास लगे खंभे के बिजली के तारों की चपेट में आ गए।
 
दोनों को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोलोमन को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख