Daily Horoscope
✕

मोहन भागवत कर रहे शहादत देने वालों का अपमान, RSS प्रमुख के बयान पर भड़के तेजस्‍वी यादव

Updated: गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (01:21 IST)
RSS chief Mohan Bhagwat News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भारत की सच्ची आजादी बताने संबंधी बयान के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। जहानाबाद जिले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव से भागवत की टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, वह (भागवत) देश की आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वालों का अपमान कर रहे हैं। वह जेल जाने वाले, फांसी पर चढ़ने वाले, अंग्रेजों का जुल्म सहने वाले गांधी जी, भगत सिंह, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई का अपमान कर रहे हैं।
ALSO READ: मोहन भागवत के बयान पर भड़के अयोध्या के साधु-संत
उन्होंने आरोप लगाया, आरएसएस और भाजपा का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था। वे तिरंगा भी नहीं फहराते थे। बाद में जब आलोचना हुई तब उन्होंने तिरंगा फहराना शुरू किया। अब मोहन भागवत यह भी कह देंगे कि आरक्षण जब खत्म हो जाएगा, तब देश को आजादी मिलेगी।
ALSO READ: संजय राउत को मोहन भागवत के बयान पर आपत्ति, कहा- संघ प्रमुख संविधान निर्माता नहीं
भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी। राजद नेता ने जद(यू) के प्रमुख व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ऐसी चीजों के लिए समय खत्म हो गया है। अब कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख