Hanuman Chalisa
✕

नीतीश के मंत्री का दावा, तेजस्वी की हाईटेक लग्जरी बस बीपीएल कार्ड धारक के नाम पर

Updated: सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (15:23 IST)
पटना। बिहार की नीतीश सरकार में राज्य सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने दावा किया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव जिस हाईटेक, लग्जरी वोल्वो बस का इस्तेमाल राज्यव्यापी दौरा करने के लिए करने वाले हैं, उसका पंजीकरण गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड (बीपीएल) रखने वाले एक व्यक्ति के नाम पर है।
 
नीरज कुमार ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए अब जमीन के बजाय हाईटेक बसों में निवेश करके ‘धोखाधड़ी’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के पास जो दस्तावेज उपलब्ध हैं वह यह दिखाता है कि लग्जरी बस एक बीपीएल कार्ड धारक व्यक्ति के नाम पर है। उन्होंने दावा किया कि इसमें जो मोबाइल नंबर मालिक के रूप में दिया हुआ है, वह राजद के पूर्व विधायक का है।
 
राजद सूत्रों के अनुसार इस बस का इस्तेमाल ‘बेरोजगारी यात्रा’ के लिए हो सकता है। इस यात्रा की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है।
 
इस मामले में जब तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि लोग यह नहीं भूले हैं कि फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को कैसे परीक्षा में टॉप करा दिया गया था। पिछले साल फरवरी में लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग की भर्ती परीक्षा में बॉलीवुड अभिनेत्री को टॉपर दिखाया गया था।-

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख