ganesh chaturthi
✕

तेज प्रताप बोले, मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (00:20 IST)
मथुरा। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गए। तेज प्रताप दोपहर बाद तक वहीं रहे। 
 
तेज प्रताप पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाने को लेकर चर्चा में हैं। गले में कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाए और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने राजद नेता शनिवार को करीब एक बजे अचानक वृन्दावन के केशी घाट पहुंचे।
 
तेज प्रताप ने पौन घंटे तक अपने मित्रों के साथ केशी घाट पर नौका विहार किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
 
वृंदावन की संकरी गलियों से निकलते हुए जब कुछ पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो तेज प्रताप ने कहा - ‘मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई। मैं शांति की तलाश में हूं। उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।’ (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख