Hanuman Chalisa

सोमालिया में बम धमाकों में 50 मरे, 58 घायल

शनिवार, 10 नवंबर 2018 (23:44 IST)
मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शुक्रवार को जाने-माने सहाफी होटल के पास हुए तीन आत्मघाती कार बम धमाकों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए।
 
शिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, 'मलबे से और शव निकाले जा रहे हैं और अभी तक मृतकों की संख्या 50 पहुंच गई है। हम यह नहीं जानते कि मलबे के अंदर और लोग फंसे हैं या नहीं, फिर भी हम लापता लोगों की तलाश की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।' संयुक्त राष्ट्र तथा कई देशों ने कार बम विस्फोटों की निंदा की है।
 
पुलिस के मुताबिक दो बम विस्फोट सहाफी होटल और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय के नजदीक हुए। होटल के सुरक्षाकर्मियों और सीआईडी के अधिकारियों ने बम धमाकों के बाद आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद तीसरा बम होटल के पास एक व्यस्त सड़क पर फटा।
 
अलकायदा से संबंधित इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके निशाने पर होटल में ठहरे सरकारी अधिकारी थे। वर्ष 2011 में सोमाली और अफ्रीकी संघ बहुराष्ट्रीय रक्षा बल सशस्त्र समूह के दवाब के कारण इस संगठन को राजधानी तथा अन्य शहरी इलाकों से बाहर कर दिया गया था।
 
पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहमद ने बताया कि होटल में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस होटल में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के मुताबिक कई लोग अब भी लापता हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। (वार्ता) 
 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

NFSU का नया कीर्तिमान : साइबर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने वाले MBA कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़

LIVE: दिल्ली के हंगामे पर कर्तव्य भवन में अहम बैठक, खाली कराया जा रहा है जंतर-मंतर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख