Hanuman Chalisa

तेजप्रताप की शादी में हंगामा, भीड़ ने लूटा खाना

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (08:17 IST)
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शनिवार को हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे।
 
तेजप्रताप आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ विवाह सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में जुटने वाले हजारों लोगों के लिए इंतजाम किया गया था। 
 
जयमाला कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद भीड़ ने घेरा तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे। ये लोग संभवत : राजद समर्थक थे। जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी, उलटे टेबल और कुर्सियां से पट गया। इस बीच पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का असफल प्रयास किया।
 
कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपायी हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचाई गई। कैटरर ने कहा कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं।

शादी में पहुंचे दिग्गज, नीतीश ने भी दिया आशीर्वाद : विशाल वेटरनेरी कॉलेज मैदान में आयोजित विवाह समारोह में कई वीआईपी और हजारों आम लोगों ने हिस्सा लिया। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी, दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने वर - वधु को आशीर्वाद दिया। 

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

अगला लेख