1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Technical fault in the plane during landing in Bhopal

भोपाल में लैंडिंग के दौरान विमान में आई तकनीकी खराबी

Bhopal
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रहे एयर इंडिया के विमान एआई-637 में यहां के राजाभोज हवाईअड्डे पर सोमवार शाम को उतरते वक्त कुछ तकनीकी खराबी आई, लेकिन विमान सुरक्षित उतर गया।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस विमान ने आपातकाल लैंडिंग नहीं की। उन्होंने कहा, इस विमान के लैंडिंग गियर में कुछ तकनीकी खराबी आई थी लेकिन पायलट ने उसे सुरक्षित उतार दिया।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण यह विमान करीब 45 यात्रियों को लेकर हैदराबाद के लिए लगभग ढाई घंटे देरी से रात को 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुआ। इस विमान को बाद में हैदराबाद से मुंबई जाना है।(भाषा)
अगला लेख
अहमदाबाद में कर्ज से परेशान परिवार ने की आत्‍महत्‍या, पुलिस जांच में हुआ खुलासा