Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Teacher jobs in Jharkhand

झारखंड में 18,000 शिक्षकों की भर्तियां...

Jharkhand
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा है कि राज्य में 18,000 नए शिक्षकों की भर्तियां हो रही है जिसके बाद यहां करीब 1.5 लाख शिक्षक हो जाएंगे।
 
एक आधिकारिक बयान में उनको उद्धृत करते हुए कहा गया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर दास ने कहा कि अभी 1.28 लाख शिक्षक हैं और 18,000 शिक्षकों की भर्तियां होने के बाद यह आंकड़ा करीब 1.5 लाख तक पहुंच जाएगा।
 
दास ने कहा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, कक्षाओं के नियमित आयोजित होने और अनुशासन बनाए रखने से झारखंड पूरी तरह से साक्षर राज्य की सूची में आ जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों को घर पर बैठने के लिए वेतन नहीं दिया जाएगा, उनकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक वहन करना होगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी को किसने कहा, आसमान से टपके नेता...