dharma sangrah
✕

10 लाख नहीं मिले तो घर से निकाला, व्हाट्सएप पर दे दिया तलाक

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (12:29 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ का संदेश भेजकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने कुछ दिनों पहले 10 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया था।
 
भोईवाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कर्पे ने कहा कि उन्हें महिला की ओर से सोमवार को शिकायत मिली। हम लोग इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं।
 
शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह 18 मई, 2014 को हुआ। उसने आरोप लगाया कि सास-ससुर अकसर उसे प्रताड़ित करते हैं। कुछ वक्त पहले उसके पति ने 10 लाख रुपए मांगे और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
 
शिकायत के हवाले से कर्पे ने बताया कि फिलहाल भिवंडी में अपने माता-पिता के साथ रह रही महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में उसके पति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक का संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे तलाक नहीं चाहिए। अधिकारी ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। इस संबंध में कानूनी सलाह ली जा रही है।
 
उच्चतम न्यायालय ने अगस्त 2017 में एक बार में तीन बार तलाक बोलकर संबंध खत्म करने की प्रथा को गलत ठहराते हुए उसे अवैध करार दिया था। (भाषा) 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख