dharma sangrah
✕

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष 164 लोगों की मौत, 1652 मामले दर्ज

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (23:16 IST)
सांकेतिक फोटो

जयपुर। देशभर में स्वाइन फ्लू बीमारी से सर्वाधिक 164 लोगों की मौत राजस्थान में दर्ज की गई है। राजस्थान में 1652 दर्ज मामलों में से 164 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के आंकडों के अनुसार, देशभर में इस वर्ष जनवरी से 30 सितम्बर तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 4484 थी, उसमें से 353 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, देशभर में एच1 एन1 बीमारी से सबसे अधिक मौत राजस्थान में दर्ज की गई है।

राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 1652 दर्ज मामलों में से 164 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के 1167 मामले दर्ज हुए उनमें से 101 लोगों की मौत 30 सितम्बर तक हो चुकी है। गुजरात में 786 मामले दर्ज हुए और 30 लोगों की मौत हो चुकी।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में जनवरी से नौ अक्टूबर तक स्वाइन फ्लू के 18636 मरीजों के नमूनों की जांच में 1818 सकारात्मक और 16818 नकारात्मक नतीजे आए, जबकि 182 लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में स्वाइन फ्लू के 822 सकारात्मक मामले में से 36 लोगों की मौत हो गई। कोटा में 291 सकारात्मक मामलों में 23 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख