dharma sangrah

हेली अब भी ट्रंप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं : अमेरिकी मीडिया

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (23:05 IST)
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद से निक्की हेली के अचानक इस्तीफे के बाद उनके अगले कदम को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इस बात को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अब भी चुनौतियां पेश कर सकती हैं।


वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार हेली ने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की और साथ राष्ट्रपति ट्रंप को यह आश्वासन भी दिया कि 2020 में उनकी उम्मीदवारी को चुनौती देने की उनकी कोई योजना नहीं है। ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति के पास बैठीं भारतीय मूल की अमेरिकी नेता ने कहा कि वह 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव की होड़ में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वे वादा कर सकती हैं कि ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और अगले चुनाव में राष्ट्रपति का समर्थन करने को उत्सुक हैं। समाचार पत्र ने कहा कि उनके बयान से संकेत मिलता है कि वे ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौतियां पेश कर सकती हैं। हेली (46) ने खुद का राजनीतिक ब्रांड तैयार किया है और उनके आगे लंबा संभावित करियर है।

न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि हेली के इस्तीफे के साथ ही ट्रंप प्रशासन में कुछ चर्चित महिलाओं में से एक की विदाई है। समाचार पत्र ने कहा कि हेली राष्ट्रपति की लगातार आलोचक रही हैं। इसके बाद भी ट्रंप ने चुनाव जीतने के कुछ सप्ताह बाद संयुक्त राष्ट्र पद के लिए उन्होंने नामित किया। (भाषा) 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख