dharma sangrah

पाकिस्तान की नापाक हरकत, सतलुज में छोड़ा जहरीला पानी

Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (00:09 IST)
कश्मीर मुद्दे पर सारे संसार में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। उसने सतलुज नदी में लाखों लीटर जहरीला पानी छोड़ दिया है। इससे पंजाब के कई गांवों में गंभीर बीमारियों का अंदेशा पैदा हो गया है, साथ ही कई गांवों में बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया है।
 
पाकिस्तान ने अपनी हीन हरकतों से भारत को नुकसान पहुंचाने के तहत पंजाब से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनी कई टेनरियों से सतलुज नदी में हजारों लीटर जहरीला और प्रदूषित पानी छोड़ दिया है। इससे भारतीय इलाके में सतलुज का बांध टूट गया है तथा गंदे पानी को पीने से स्थानीय नागरिकों पर गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
 
पाकिस्तान ने अचानक इतनी बड़ी मात्रा में पानी सतलुज में छोड़ा है जिससे पंजाब के फिरोजपुर जिले के टेंडीवाला गांव में सतलुज का तटबंध टूट गया। इस घटना से इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए।
 
जानकारी के लिए, सतलुज नदी भारतीय पंजाब से पाकिस्तान की ओर तथा फिर वापस भारत की सीमा में आती है। टेंडीवाला के रास्ते से इसका दोबारा भारत में प्रवेश होता है। अब इस जहरीले पानी से न सिर्फ किसानों की फसलों बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान हो रहा है।
 
सीएम अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थितियों को चलते तटबंध को सेना की मदद से और मजबूत बनाने के निर्देश दिए थे। भले ही सेना के प्रयास से तटबंध सही हो गया हो लेकिन जहरीले पानी के चलते फिरोजपुर के तमाम गांवों पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर राज्य के प्रमुख सचिव सहित एनडीआरएफ की टीमों को तैयार रहने को कहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख