dharma sangrah

सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने घटना पर गहरा दु:ख जताया

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (00:19 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत में एक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से शुक्रवार को एक शिक्षक समेत 20 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। गुजरात सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
जानकारी के मुताबिक सूरत के ‍तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर फैशन डिजाइनिंग की कोचिंग क्लासेस संचालित होती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग से जान बचाने के लिए बच्चों ने चौथी मंजिल का रुख किया लेकिन वहां भी भीषण आग लग चुकी थी। कई बच्चों ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

इस हादसे में एक शिक्षक समेत 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोचिंग क्लास के विद्यार्थी भी शामिल हैं। 30 बच्चे सकुशल बाहर आ गए थे।
 
जिस समय यह हादसा हुआ, कोचिंग क्लास में 50 के लगभग बच्चे मौजूद थे। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवा 108 के कर्मी ने बताया कि भीषण आग के दौरान कई बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि पांच मंजिली तक्षशिला आर्केड की दूसरी मंजिल पर चल रहे ट्यूशन क्लास में अपराह्न अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने भवन में फंसे ट्यूशन क्लास के विद्यार्थियों को बचाने के साथ ही आग पर काबू पाया।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश देकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

स्कूलों, अस्पतालों, मॉल के सुरक्षा ऑडिट के आदेश : विजय रूपाणी ने वाणिज्यिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर में आग से सुरक्षा को लेकर ऑडिट कराने का आदेश दिया।
 
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद रूपाणी ने कहा कि ऑडिट में पता लगाया जाएगा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में आग की घटना से बचाव के लिए समुचित उपकरण और सुविधाएं हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य शहरों और नगरों में अस्पताल, मॉल और दूसरी वाणिज्यिक इमारतों को भी ऑडिट में शामिल किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने दु:ख जताया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से सभी प्रभावित लोगों को हर मुमकिन सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
 
मोदी ने ट्वीट किया, ‘सूरत में अग्नि हादसे पर गहरा दु:ख हुआ है। मेरी भावनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है। गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से प्रभावितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा गया है।’

मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया अलर्ट : शुक्रवार को सूरत में अग्निकांड के बाद मध्यप्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में चल रहे कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी की जांच करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। पटवारी ने सूरत में हुई बच्चों की मौत पर भी दु:ख जताया। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख