सम्बंधित जानकारी
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
- Bangladesh Violence: इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद 150 देशों में किया जाएगा विरोध प्रदर्शन, मोदी से की हस्तक्षेप की अपील
- Panchayat Election: बिहार में चौथे चरण का मतदान शुरू, बूथों पर पहुंचने लगे मतदाता
- Uttarakhand : भारी बारिश से 47 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान, PM मोदी ने CM धामी से की बात
- उत्तराखंड की बारिश से पीलीभीत में हाहाकार, दर्जनों गांवों में बाढ़, ग्रामीणों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान
आसाराम के बेटे नारायण साई को बड़ा झटका, नहीं मिलेगी 14 दिन की फर्लो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आसाराम के बेटे एवं बलात्कार के दोषी नारायण साई को बड़ा झटका लगा। शीर्ष अदालत ने 14 दिन की फर्लो दिए जाने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को बुधवार को खारिज कर दिया।
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने साई को फर्लो देने के अदालत के 24 जून के आदेश को चुनौती देने वाली गुजरात सरकार की याचिका स्वीकार कर ली।
शीर्ष अदालत ने कहा कि फर्लो कोई पूर्ण अधिकार नहीं हैं और इसे देना कई कारकों पर निर्भर करता है। साई की कोठरी से एक मोबाइल फोन मिला था, इसलिए जेल अधीक्षक ने राय दी थी कि उसे फर्लो नहीं दी जानी चाहिए।
