Hanuman Chalisa
✕

सुदीक्षा भाटी मौत मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच

Updated: रविवार, 16 अगस्त 2020 (15:25 IST)
बुलंदशहर (उत्‍तर प्रदेश)। बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को बताया कि 20 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा भाटी मौत मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सुदीक्षा भाटी गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी स्थित डेरी स्केनर गांव की रहने वाली थीं और 10 अगस्त को बुलंदशहर जिले में उसकी मौत सड़क हादसे में तब हुई, जब वह रिश्ते के अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकल की पिछली सीट पर बैठकर कहीं जा रही थी। मोटरसाइकल चला रहा उसका भाई नाबालिग है।

पुलिस ने कहा कि उसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों (दीपक चौधरी और राजू) को गिरफ्तार किया है।सुदीक्षा एक प्रतिभाशाली छात्रा थी और अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित बाबसन कॉलेज से उद्यमिता के पाठ्यक्रम में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी एवं 20 अगस्त को उसे वापस लौटना था।

सुदीक्षा के परिवार ने आरोप लगाया कि दो अज्ञात लोगों द्वारा उनका पीछा किए जाने और उत्पीड़न करने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि कुछ लोग इस मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।(भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख