Hanuman Chalisa
✕

भगवान राम की जन्मस्थली नहीं बदली जा सकती : सुब्रमण्यम स्वामी

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (14:46 IST)
वाराणसी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि मस्जिद नमाज पढ़ने का सिर्फ जरिया है और नमाज तो कहीं भी पढ़ी जा सकती है लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली नहीं बदली जा सकती।
 
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने यहां बीएचयू में विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर 'श्रीराम जन्म भूमि मंदिर : स्थिति एवं संभावनाएं' विषय पर आयोजित व्याख्यान में यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारी अस्मिता और अस्तित्व का मुद्दा है। कोई ताकत हमें राम मंदिर निर्माण से नहीं रोक सकती। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मस्जिद तो सिर्फ नमाज पढ़ने का जरिया है। नमाज तो कहीं भी पढ़ी जा सकती है, पर भगवान राम की जन्मस्थली नहीं बदली जा सकती।
 
उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि 1992 में मस्जिद तोड़ी गई, लेकिन सच तो यह है कि हिन्दुओं ने नया मंदिर बनाने के लिए पुराने मंदिर को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को छोड़कर सभी मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख