sundarkand
✕

छात्रा ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- वित्तीय संकट के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (08:40 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक कर्मचारी की बेटी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई वित्तीय संकट के कारण उसे अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हो सकता है राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’
ट्वीट सह पत्र में औरंगाबाद की रहने वाली और 12वीं कक्षा में पढ़ रही नंदिनी ने एमएमआरटीसी कर्मचारियों के परिवारों की मुश्किल को बयां किया है जिन्हें समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। नंदिनी ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार और परिवहन मंत्री अनिल प्रणब को टैग कर ट्वीट किया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना से एमएसआरटीसी के उम्रदराज कर्मचारी चिंतित हैं। 
 
छात्रा ने कहा कि कुछ एमएसआरटीसी कर्मचारी राजमिस्त्री का काम करने को मजबूर हुए हैं जबकि कुछ अन्य गुजर-बसर के लिए सब्जी बेच रहे हैं। उसने कहा कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से हमारे परिवार मुझ जैसे बच्चों को पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख