किशोरी के भाई ने पहले छात्र को समझाया, न मानने पर कर दी हत्या
Kanpur dehat Crime News : पनकी थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा के छात्र कुलदीप निषाद (16) की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्याकांड की जड़ प्रेम प्रसंग से जुड़ी निकली। कुलदीप हंस विद्या मंदिर में पढ़ाई करता था और पढ़ाई के साथ कैंब्रिज चौराहे पर पानी बताशे का ठेला भी लगाता था। 13 अगस्त की रात ठेला बंद कर घर लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन उसका शव कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पवन, नवीन और कौशल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुलदीप का पवन की बहन से प्रेम संबंध था। पवन इससे नाराज रहता था और कई बार कुलदीप को समझा चुका था। इसी बीच कुलदीप ने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें अपने दोस्तों को दिखाना शुरू कर दिया था। जब यह बात पवन को पता चली तो वह आगबबूला हो उठा। पहले उसने कुलदीप को धमकाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो पवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
जांच में सामने आया कि 13 अगस्त की रात तीनों आरोपी कार से कुलदीप को अगवा कर ले गए। रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को शिवली क्षेत्र में फेंक दिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात में शामिल होने के बदले पवन ने अपने दोनों साथियों को दो लाख रुपए देने का वादा किया था और हत्या के बाद उन्हें रकम भी सौंप दी।
Edited By : Chetan Gour