ramcharitmanas
✕

चार घंटे तक कार में बंद रहा मासूम छात्र, दम घुटने से मौत

Updated: सोमवार, 26 मार्च 2018 (11:59 IST)
भोपाल। स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ गई। टाइम्स ऑफ इंडिया छपी खबर के अनुसार होशंगाबाद जिले के एक 6 वर्षीय छात्र कथित तौर पर स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते चार घंटे से अधिक समय तक कार के अंदर बंद रहा और बाद में सांस लेने में परेशानी के कारण उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद मां-बाप ने सीबीआई जांच की मांग की है।
 
पुलिस के मुताबिक होशंगाबाद के समीप एक निजी स्कूल में नातिक गौड़ छात्र था। 19 मार्च को उसे भोपाल में प्राइवेट चाइल्डकेयर स्पेशलिस्ट के पास रेफर किया गया था और रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए होशंगाबाद भेज दिया है। नातिक के माता-‍पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने उसे चार घंटे से अधिक समय तक कार में छोड़ दिया था, जिससे काफी घुटन हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को भोपाल में सांस की परेशानी की वजह से लाया गया था और वह सदमे में था।
 
पुलिस ने बच्चे के पिता सुरेंद्र गौड़ की शिकायत के हवाले से कहा कि उसके पिता ने बताया कि नातिक स्कूल डायरेक्टर की कार में कुछ टीचर्स के साथ उस दिन स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने के बाद नातिक ने कार से बाहर आने से मना कर दिया। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर ने नातिक को कार में बंद कर दिया। इसके बाद डायरेक्टर ने स्कूल टीचर से नातिक को बाहर निकालने के लिए कहा, लेकिन टीचर नातिक को कार में ही भूल गईं जिसके बाद वह चार घंटे से अधिक समय तक कार के अंदर बंद रहा। 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख