ramcharitmanas

बड़ी खबर, बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (12:12 IST)
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। बेगूसराय के सिमरिया घाट पर हुई इस भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई।  

शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा व महाकुंभ के मद्देनजर नदी घाट पर भारी भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी थे। कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान वहां कोई अफावाह फैली, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।
 
भगदड़ के दौरान कई महिलाओं और बच्चों को चोटे आई हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बेगूसराय के सिमरिया सहित विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति संभालने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने दावा किया कि यह हादसा भारी भीड़ की वजह से हुआ। पुलिस उपाधीक्षक सदर मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि भगदड़ के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक जताया है। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। कुमार ने अपने शोक संदेश में इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख