dipawali
✕

अल-बदर के आतंकी के जनाजे में संघर्ष, दर्जनों घायल

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (21:53 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद कथित तौर पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए अल-बदर के कमांडर जीनत-उल-इस्लाम के जनाजे के दौरान शोपियां जिले के सुगन गांव में जगह-जगह जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही थी, इस दौरान युवकों के समूह और सुरक्षा बलों के बीच झड़प शुरू हो गई। सुगन इस्लाम का पैतृक गांव है। 
 
अधिकारियों ने कहा कि लोगों को इकट्‍ठा होने से रोकने के लिए जब सुरक्षा बलों ने उन्हें हटाना शुरू किया तो झड़प होने लगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए। 
 
अधिकारी ने कहा कि घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चार लोगों को यहां एसएमएचएस अस्पताल रैफर कर दिया। उन्होंने कहा कि झड़प के दौरान सुरक्षा बलों के वाहन से कथित रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

अगला लेख