Hanuman Chalisa
✕

SpiceJet फ्लाइट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा पैसेंजर, ये हुआ हाल

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (14:42 IST)
Spicejet plane news : एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक विमान में दरवाजे का लॉक खराब हो गया। इस वजह से एक यात्री करीब एक घंटे तक शौचालय में फंसा रहा। 

ALSO READ: IndiGo पायलट थप्पड़ कांड में अंदर के पैसेंजर ने बताया क्‍या हुआ था फ्लाइट के अंदर?
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रहे विमान में हुई और यात्री को टिकट के पूरे पैसे वापस किए जा रहे हैं। एयरलाइन ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।
 
मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में 16 जनवरी को एक यात्री दरवाजे का लॉक खराब हो जाने से करीब एक घंटे तक शौचालय में फंसा रहा। इस दौरान विमान हवा में था।
 
सफर के दौरान हमारा चालक दल यात्री की मदद करने में लगा रहा। विमान के उतरने पर इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और और इसके बाद यात्री बाहर आया। उसे तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान की गई।
 
DGCA कर रहा है मामले की जांच : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुंबई से बेंगलुरु जा रहे एक विमान के शौचालय में स्पाइसजेट के एक यात्री के फंसने की घटना की जांच कर रहा है। यह घटना रखरखाव संबंधी मुद्दे या किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है। नियामक सभी संभावनाओं पर गौर कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख