biodatamaker

सपा नेता हर्ष यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (21:14 IST)
कानपुर। समाजवादी पार्टी के युवा सपा नेता हर्ष मर्डर केस का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस गिरफ्त में आया शिवेंद्र साइको किलर है और वह भी समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। इस साइको किलर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

जेल जाने से पहले उसने मीडिया को बताया कि उसके सम्मान को हर्ष ने ठेस पहुंचाई थी, जिसके चलते उसे मौत के घाट सरे बाजार उतार दिया। उसने कहा कि मर्डर करने का अफसोस नहीं है। खुद की अवैध पिस्टल से मौत के घाट उतारा है।

कानपुर के बर्रा दो में समाजवादी युवजन सभा देहात के 20 वर्षीय जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की सब्जी मंडी के निकट तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद कानपुर में हड़कंप मच गया। पुलिस के लिए सरेआम भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हत्या होना एक चैलेंज था। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवेंद्र नाम के आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में पता चला कि वह भी समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। वह हर्ष को अपना छोटा भाई मानता था और हर्ष भी बड़े भाई की तरह उसका सम्मान करता था। आरोपी ने मीडिया के कैमरे पर बताया कि हर्ष नशे में था और उसने मेरी कॉलर पकड़ते हुए गाली दी। मुझे यह सहन नहीं हुआ, जिसके चलते मैंने अवैध पिस्टल से उसकी हत्या कर दी।

कानपुर बर्रा दो की इस सब्जी मंडी में हत्यारा सफेद रंग की सफारी में सवार होकर आया था। उसने सबसे पहले हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए। गोलियों की आवाज सुनकर कार में सवार हर्ष के दोस्त सब्जी मंडी परिसर में भाग निकले।

हर्ष जैसे ही कार से नीचे उतरा हत्यारोपी शिवेन्द्र ने उसके सिर, पेट और माथे पर तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया। जिसके बाद हत्यारोपी सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी से संकट मोचन हनुमान मंदिर की तरफ भाग निकला।

पुलिस ने बर्रा दो सब्जी मंडी के निकट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वारदात का खुलासा हो गया और हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस जांच में वह साइको किलर बताया जा रहा है। वहीं जेल जाने से पहले शिवेंद्र ने महात्मा गांधी को नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख