ramcharitmanas
✕

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, एसाल्ट राइफल बरामद

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (21:18 IST)
जम्‍मू। मंगलवार को दशहरे पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा और कैवान गांव के पास सुरक्षाबलों ने 2 आंतकियों को ढेर कर डाला। मारे गए आतंकियों की पहचान उफैद फारूक लोन और अब्बास के रूप में हुई है। लश्कर ए तैयबा से संबंधित ये दोनों आतंकी स्थानीय हैं। एक आतंकी के पास से एसाल्ट राइफल बरामद की गई है।
 
सुरक्षा बलों ने कई मामलों में वांछित आतंकी उफैद फारूक लोन को सुबह मार गिराया। उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने अभी भी तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। 5 अगस्त के बाद दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह पहली मुठभेड़ हैं।
 
पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी उफैद फारूक लोन कई गतिविधियों में शामिल था। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर में दुकानदारों और फल उत्पादकों को धमकाने, उन्हें पीटने का आरोप भी लोन पर है। यह भी कहा जा रहा है कि हाल ही में पुलवामा में हुए ग्रेनेड हमले में भी उसी का हाथ था।
 
आज तड़के सेना और पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर कैवान गांव के पास आतंकियों को एक दल को देखे जाने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। 
 
जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया इसके बाद हुई मुठभेड़ में वांछित आतंकी लोन मारा गया। लोन के मरने के बाद उसके साथी आतंकी वहां से फरार हो गए।
 
देर शाम को अंवतीपोरा के कावनी में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर मुठभेड़ आतंकियों से हो गई। इस दौरान उन्होंने एक और आतंकी को मार गिराया है। इसके साथ ही मारे गए आतंकियों की संख्या 2 हो गई है। फिलहाल उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख